सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मार्केट जैसे बेक्ड समोसे घर पर बनाइये । Baked Samose


indian recipes


 बेक्ड समोसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oven Baked Samosa Recipe


समोसे का आटा लगाने के लिये सामग्री 

मैदा - 1 कप

नमक - 1/4 छोटी चम्मच

चीनी - आधा छोटी चम्मच

ड्राई एक्टिव यीस्ट - आधा छोटी चम्मच

तेल - 1 टेबल स्पून

समोसे की स्टफिंग के लिये 

आलू - 2 उबले हुये , मीडियम आकार के

मटर के दाने - आधा कप

तेल - 1-2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम

नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

हरी मिर्च - 1-2 छोटी छोटी कटी हुई

अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दुकस किया हुआ

हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ

अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच

जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच

गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम

बेक्ड समोसे बनाने की विधि - How to Make Baked Samosas 

बेक्ड समोसे बनाने के लिए सबसे पहले हम मैदा गूथेंगे । एक प्लेट लीजिये उसमे मैदा डाल दीजिए, मैदे में नमक, चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट ओर तेल डालकर अच्छे से सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और थोड़ा पानी गुनगुना कर लीजिए आटा गूँथने के लिए । अब गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथ लीजिये । आआटा ज्यादा सख्त नही गूँथना है और न ही ज्यादा लचीला मीडियम आटा गूंथ लें । आब आटे को 5-6 मिनट तक मसल मसल कर अच्छा चिकना कर लें । और अब आटे को 2-3 घंटे के लिए किसी कपड़े से ढककर रख दे । इतने टाइम में हमारा आटा अच्छे से फूल कर तैयार हो जाएगा । जब हमारा आटा फूल कर दोगुना हो जाये तो हम आटा समोसे बनाने के लिए तैयार है । 


समोसे का मसाला तैयार कीजिये

 

एक कड़ाही लीजिये अब इसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गरम होने पर हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनियां पाउडर और मटर डाल दीजिये । मटर को थोड़ा सा 2 मिनिट भूनिये, आलू छील कर उसके छोटे - छोटे टुकड़े तोड़ कर डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये । जब सारी चीज़ें आपस में अच्छे से मिक्स हो जाये तब गैस बन्द कर दीजिए, और मसाले को कढ़ाई से प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय ।


आटे को हाथों  से पंच करके थोड़ा से मसल कर ठीक कर लोजिये । अब आटे से लोई तोड़ लीजिये  । अब लोई को हाथों से गोल कर लीजिए । अब एक लोई उठाइये ओर उसमे थोड़ा सा सूखा मैदा लगाइये ओर रोटी जैसे बेल लीजिये, बेलने के बाद इसे बीच से दो भागों में बांट लीजिये  । 

अब एक भाग उठाइये और अपने बाएं हाथ पर रखिये, कटे हुए किनारों के आधे भाग पर उंगली से थोड़ा पानी लगाइये,  अब जिस किनारे पर पानी लगाया है उसी पर दूसरा आधा भाग रखते हुए दोनों को चिपका दीजिये और समोसे के लिए तिकोन बनाइये , तिकोन बनाने के बाद तिकोन वाले भाग को ऊपर रखते हुए हाथ से पकड़िए । अब चम्मच की सहायता से इसके अंदर 1 डेढ़ चम्मच मसाला डाल दीजिए  । अब तिकोन के अंदर किनोरो पर उंगली से पानी लगाइये  और पीछे की तरफ एक फोल्ड देते हुए समोसे के किनारों को चिपका दीजिये । अब समोसे का पतला को वाला मुह ऊपर करते हुए ट्रे में रखिये । इसी प्रकार सारे समोसे बनाकर तैयार कर लीजिए  । और इसी तरह से ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखते जाइये । 

 

अब समोसे की ट्रे को आधे घंटे के लिए ऐसे ही किसी कपड़े से ढककर रख दे, ध्यान से ढके समोसे का आकार खराब न हो, अब आधे घंटे के बाद समोसे को बेक करने के लिए ओवन में रख दे । ओवन को 180 डिग्री प्रीहीट पर रख दे । और ओवन में समोसे की ट्रे रख दे । अब 10 मिनट के लिए ओवन को सेट कर दे, 10 मिनट बाद चेक कर समोसे बेक हुए या नहीं, अगर पूरी तरह से समोसे बेक नहीं हुए है तो 5 मिनट के लिए फिर से ओवन सेट कर दे ।ओर5 5 मिनट बाद समोसे की ट्रे को बाहर निकाल लें ।  लगभग 15 मिनट में अच्छे गोल्डन समोसे बनकर तैयार हो गए । 


गरमा गरम बेक्ड समोसे तैयार, टमाटो सास या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...