सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

 

खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए । 


1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे।


2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे।



3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे।



4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा।


5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे।



6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी।


7. पूड़ियों को बेलकर, तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें इससे वो फ्राय करते वक्त ज़्यादा तेल नहीं सोखेंगी।


8. सूजी को हलवे के लिए भूनते वक्त इसमें आधा चम्मच बेसन भी मिला लें, इससे हलवे का स्वाद दुगना हो जाएगा।



9. परफेक्ट फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आलूओं को काटकर उन्हें 2-3 मिनट के लिए पानी में उबाल लें। पानी से निकालकर इन्हें किचन नैपकिन या टिशू पेपर पर फैला दें, जिससे इनका सारा पानी सूख जाए। अब इन्हें कॉर्न फ्लार से डस्ट करके ज़िप लॉक बैग या एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रीज़र में रख दें। ज़रूरत पड़ने पर निकाल कर तुरंत फ्राय करें।


10. प्लेन मेयोनेज़ में हरी चटनी या टोमैटो-चिली सॉस या चॉप किया हुआ धनिया-पुदीना मिलाकर बिल्कुल नए स्वाद वाला डिप या स्प्रेड तैयार करें।


11. लहसुन की 10-12 कलियों को बारीक काट के 1 चम्मच तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लें। इसे पानी निचोड़े दही में नमक, चिली फ्लेक्स और बारीक कटे धनिया के साथ मिलाएं। आपका हेल्दी और टेस्टी सैंडविच स्प्रेड और डिप तैयार है।


12. किसी ग्रेवी में अगर तेल या घी ज़्यादा हो जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज या फ्रीज़र में रख दें। ऊपर तैर रहा तेल जम जाएगा और आप आसानी से उसे निकालकर फेंक सकती हैं। बाद में अपनी डिश को सर्व करने से पहले दोबारा गर्म कर लें।


13. भिंडी अगर हर बार चिपचिपी बनती है तो इसे पकाते वक्त कुछ बूंदें नींबू के रस की डाल दें, इसका चिपचिपापन चला जाएगा। इसके अलावा आप भिंडी पकाते वक्त 1 चम्मच भुना बेसन भी डाल सकती हैं, इससे चिपचिपापन भी दूर हो जाएगा और भिंडी क्रिस्पी भी बनेगी।


14. इंस्टेंट नींबू पानी बनाने के लिए पहले से 2 कप चीनी को 1 कप पानी में घोल लें और इसमें 4-5 नींबू के रस मिला लें। इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज़ कर लें। जब भी नींबू पानी या शिकंजी बनानी हो 2 क्यूब ग्लास में डालें, स्वादानुसार नमक डालें और अपनी पसंद के हिसाब से चिल्ड सोडा या पानी डालकर मिक्स कर लें। इससे आपको अपनी ड्रिंक में अलग से बर्फ डालने की ज़रूरत नहीं होगी और बर्फ डालने के बाद शर्बत जो फीका पड़ने लगता है वो परेशानी भी नहीं होगी।


15. किसी भी डिश की क्रीमी और रिच ग्रेवी बनाने के लिए प्याज़, टमाटर, अदरक, लहसुन और कुछ काजू के टुकड़ों को पानी में 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। टमाटर का छिलका हटाने के बाद सभी चीज़ों को एकसाथ पीसकर छान लें। इस बेस सॉस या पेस्ट के साथ अपनी ग्रेवी बनाएं तो बिल्कुल रिच और क्रीमी ग्रेवी बनेगी।


16. ऑमलेट बनाने के लिए अंडा फेंटते वक्त उसमें 2 चम्मच दूध मिला लें, इससे ऑमलेट सॉफ्ट और फ्लफी बनेगा।



17. मलाई से ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में घी निकालने के लिए उसमें बर्फ डालकर मिक्सी में चलाएं, इससे सारा मक्खन अलग हो कर ऊपर आ जाएगा और मट्ठा नीचे रह जाएगा। इस मट्ठे या छाछ का इस्तेमाल आप कढ़ा या रवा इडली का बैटर बनाने के लिए कर सकती हैं।


18. इंस्टेंट क्रिस्पी पोटैटो चिप्स बनाने के लिए आलू के पतले स्लाइस काट के इन्हें बर्फ वाले पानी में थोड़ी देर के लिए रख दें और उसके बाद फ्राय करें।


19. बिना अंडे का सॉफ्ट और फ्लफी केक बनाने के लिए केक का बैटर पके केले और दही के साथ बनाएं।


20. लौकी का कोफ्ता या हलवा बनाने के लिए इसे कद्दूकस करने के बाद जो पानी निकले उससे आटा गूंध लें। इससे परांठे ना सिर्फ सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे बल्कि हेल्दी भी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है ।