सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिनटों में बनाइये आलू टिक्की रेसेपी । Aaloo Tikki Recipes


indian recipes

आलू टिक्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

आलू - उबले हुए करीबन 6

पुदीना - कटा हुआ

हरी मिर्च - कटी हुई

लाल मिर्च - आधी छोटी चम्मच

काला नमक - आधी चम्मच से थोडा कम 

सादा नमक - स्वादानुसार

नींबू का रस - आधा चम्मच

चावल का आटा - आधा कप 


आलू टिक्की बनाने की विधि

आलू टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन  में उबले  आलू को डालकर उसमें कटा हुआ पुदीना डालें।और अच्छे से मैश कर लें । आप चाहें तो इसमें कटा हुआ धनिया भी इस्तेमाल कर सकते हैं । 

इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, काला नमक, सादा नमक, आधा चम्मच नींबू का रस, चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो चावल के आटे की जगह सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले सूजी को एक बार मिक्सी में चला लें ताकि यह बारीक हो जाए। आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें। यह एक आटे की तरह तैयार हो जाएगी।


अब आप मिश्रण को मिलाकर  15-20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। अब आप इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथों में गोल-गोल बॉल बनाएं फिर हल्के हाथों से थोड़ा सा दबा दें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें।

अब आप एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालें। पैन को गर्म होने दें  जब यह गर्म हो जाए तो इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि आप टिक्की को धीमी आंच पर ही सेंके। इससे आपकी टिक्की अंदर तक सिकेगी और बेहद क्रिस्पी बनेगी। जल्दी बनाने में गैस की आंच न बढाये अंदर से ठीक से सिक नही पाएगी अगर आग तेज रही तो । 

जब यह एक तरफ से सिक जाए और ब्राउन हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेके। जब यह सिक जाए तो आप इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...