सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वादिष्ट मक्के की मफिन्स घर पर बनाएं - Makke ki maffince


indian recipes

मक्के
की मफिन्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for buttermilk cornmeal muffins


मक्के का आटा - आधा  कप (लगभग 75 ग्राम)

मैदा - आधा कप (लगभग 60 ग्राम)

चीनी पाउडर - आधा कप (लगभग 75 ग्राम)

बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच से आधा

दही - आधा कप

मक्खन - 1/4 कप (लगभग 60 ग्राम)

वनीला एसेंस - आधी छोटी चम्मच

टूटी-फ्रूटी - आधा कप


मक्के के मफिन्स बनाने की विधि - How to make Cornmeal Muffins


एक बडे़ प्याले में मक्के का आटा, मैदा, पाउडर चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स कर लीजिए । 


अब दूसरे प्याले में दही, मक्खन, वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करते हुये फैंट लीजिए और इसमें पहले प्याले का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं और टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए  । 


मफिन्स के लिए बैटर तैयार है । मफिन्स मेकर लीजिए इन्हें अंदर से बटर लगाकर चिकना कर लीजिए और सांचों में मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये । 


ओवन को 180 डिग्री से.ग्रे. पर प्रिहीट कर लीजिए और मफिन्स ट्रे को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये ।  10 मिनिट बाद चैक कीजिये, मफिन्स अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो गए हैं मफिन्स बनकर के तैयार हैं।  


मफिन्स के थोडा़ ठंडा होने के बाद इन्हें ट्रे से निकाल कर प्लेट में रख लीजिए ।  स्वादिष्ट मक्का के मफिन्स बनकर तैयार हैं । इन्हें आप फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक, जब मन करे खाएं और इसके स्वाद का मजा लीजिए । 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...