सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब भी कुछ मीठा खाएं, दूध पेड़ा हो जाए - milk peda

 

indian recipes

दूध पेड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
 - Ingredients for Milk Peda

फूल क्रीम दूध - 1 लीटर

चीनी - आधा कप ( लगभग 125 ग्राम)

इलायची पाउडर - आधी छोटी चम्मच

पिस्ता - बादाम कतरन - 2-3 टैब्लस्पून


दूध पेड़ा बनाने की विधि - How to make Milk Peda


कढ़ाई में 1 लीटर दूध डाल कर इसे गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए । दूध को हर 2 मिनिट में चमचे को कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे ।

दूध में उबाल आने के बाद, दूध को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छा गाढा़ होने तक पकाना है । थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है, दूध को उबलते रहने देना है, और कलछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब गैस को मिडियम कर लीजिए और दूध को लगातार चलाते हुये पकायें । अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, खोया की तरह दिख रहा है. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर मिलाते हुए धीमी मध्यम आंच पर 5-6 मिनिट और भून लीजिए ।

मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक कि वो जमने वाली कंसीस्टेंसी तक न पहुंच जाए। 5 मिनिट लगातर चलाते हुए पका लेने के बाद मिश्रण बन कर तैयार है गैस बंद कर दीजिए । मिश्रण को अभी भी चलाते रहें क्योंकि कढा़ई अभी गरम है और अगर हम मिश्रण को चलाना बंद कर देंगे तो वो कढा़ई के तले पर लग सकता है ।

मिश्रण अच्छा गाढा़ होकर तैयार है इसे ठंडा होने के लिए प्याले में निकाल लीजिए । मिश्रण के ठंडा होने के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाएं अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण निकालें और इसे गोल करते हुए अंगूठे से बीच में हल्का सा दबाव देते हुए पेड़े का आकार दे दीजिए । और इनके ऊपर पिस्ते और बादाम की गार्निश कर दीजिए । 


तैयार पेड़े को प्लेट में रख दीजिए और बाकी के मिश्रण से इसी तरह पेड़े बना कर तैयार कर लीजिए । सभी पेड़े बना लेने के बाद इन्हें 3-4 घंटे खुले में हवा में ऎसे ही रहने दीजिए यह अच्छे से खुश्क होकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद इन्हें स्टोर कर लीजिए ।

दूध पेड़े को फ्रिज में रख कर 8 से 10 दिन तक खाया जा सकता है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है ।