सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मसालेदार भरवाँ रवा इडली बनाएं - Stuffed rava idli

 

indian recipes

भरवाँ इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Idli


रवा (सूजी) - डेढ़ क

दही - डेढ़ कप

नमक - स्वादानुसार या 1 छोटी चम्म

ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्म

तेल - 2 बड़ी चम्म

राई - एक छोटी चम्म

करी पत्ता - 10 - 1

उरद दाल - 1 छोटी चम्म

हरी मिर्च - (बारीक कतरी हूई)



मसाला  बनाने के लिये - Stuffing for Stuffed Idli


उबले आलू - 2 मीडियम आकार

पालक - एक कप बारीक कटा हु

हरी मिर्च - (बारीक कटी हुई

अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्म

नमक - आधा छोटी चम्म

तेल - 2 छोटी चम्म



भरवाँ इडली बनाने की विधि - How to make Stuffed Idli


सबसे पहले दही को फैट लीजिये

किसी बर्तन में सूजी छान लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये । घोल गाढ़ा है, इसमें थोड़ा सा पानी इतना कि घोल पर्याप्त गाढ़ा रहे, नमक डाल कर घोल को फैंट लीजिये, मिश्रण के अन्दर गुठलियां न रहें । सूजी के घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाय


किसी छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई के तड़कने पर, करी पत्ता, उरद दाल डाल कर, दाल को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लीजिये, सारे मसाले मिश्रण में मिला दीजिये


मसाला बना लीजिये


आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर, गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डालिये, पालक डालकर नरम होने तक पकाइये, आलू और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, इडली में भरने के लिये मसाला तैयार है


इडली बनाने के लिये


कुकर में 2 - 3 कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये


मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर, चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जैसे ही मिश्रण फुलने लगता है चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये (ईनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना होता)


इडली स्टैन्ड को थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये । मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में थोड़ा थोड़ा आधे खाने से कम भर दीजिये । मसाले से थोड़ा थोड़ा मसाला उठाइये और मिश्रण के ऊपर प्रत्येक खाने में रखिये, मसाले के ऊपर से चमचे से मिश्रण डालकर पिठ्ठी को ढक दीजिये । इडली स्टैन्ड के सारे खांचे इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये .




एक बार में इडली स्टैन्ड के अनुसार 12 या 18 इडली बन जाती है । इडली स्टैन्ड में खांचों को जमा लीजिये और कुकर के पानी में भाप आने पर इडली स्टैन्ड कुकर में रख दीजिये, कुकर का ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन से सीटी हटा लीजिये ।


तेज आग पर इडली को 10 मिनिट तक पकने दीजिये, कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि चाकू से मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, खांचे अलग कर लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से खांचों से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये


भरवां रवा इडली (Stuffed Idli) तैयार है । गरमा गरम भरवां रवा इडली आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइ



सावधानियां


1. इडली बनाने के लिए घोल को ना तो ज्यादा गाढा करना है, और ना ही ज्यादा पतला रखना है, नही तो इडलीअच्छी फूलेगी नहीं ।


2. मिश्रण में ईनो डालने के बाद ज्यादा देर तक न फेटें, बस मिल जाये एक बार मे इतना ही मिलाये उससे ज्यादा न फेटे नही तो सारे बबल्स खत्म हो जाएंगे और इडली फूल नही पाएगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है ।