सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोलगप्पे पानी पूरी बनाने की विधि - Golgappe , Pani puri recipe

 

पानी पूरी बनाने के लिए  आवश्यक सामग्री - 


मैदा - आधा कप

सूजी -1 कप


नमक - स्वादनुसार


ते


आलू - 2-3 उबले हुए


लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच


प्याज़ - बारीक कटे हुए 


गोलगप्पे के पानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 

हरा धनियां - आधा कप पत्तिया

जलजीरा - 2 छोटे चम्मच


पोदीना - आधा कप पत्तियां


नींबू का रस - 3 चम्मच


हरी मिर्च - 4-5


भुना जीरा - 1 - 2 छोटे चम्मच


काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच


नमक - स्वादानुसार


काला नमक - आधा छोटी चम्मच


पानी पूरी बनाने की विधि - 

सबसे पहले गोलगप्पे बनाएंगे,  इसके लिए एक बर्तन लीजिए अब इसमें मैदे को छान लीजिए, अब इसमें सूजी को भी छान लीजिए । अब इसमें थोड़ा सा नमक डाल लीजिए ओर अच्छे से सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए । अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लीजिए । 

अब आटा गूंथ कर 20 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए । 20 मिनट में आटा सेट हो जाएगा फिर इसके गोलगप्पे बनायेगे । अब आटे को एक बार हाथ से मसलकर ठीक कर लीजिए । अब आटे की लोई बना लीजिए । अब लोई को किसी बोर्ड पर तेल लगाकर बेलिये । ज्यादा पतला नही बेलना है थोड़ी मोटाई में इसे बेल लीजिए । अब एक छोटे आकार का ढक्कन लीजिए । अब ढक्कन की सहायता से गोलगप्पे काट लीजिए । 

अब कटे हुए गोलगप्पे को बेलन से हल्का सा बेल लीजिए और एक कागज पर रखते जाइये । इसी तरह से सारे आटे की पुरिया तैयार कर लीजिए और एक कागज पर रखते जाए । 

अब एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए । जब तेल गरम हो जाये तो इसमे 4-5 पूरियां डालकर तल लीजिए  । कडाही में डालने के बाद इन्हें चलाते रहिये ओर पुरियों को हल्का सा दबा दिजीए ताकि पुरिया फूल जाए ।  गैस की आंच धीमी रखे और पुरियों को कुरकुरी होने दे । गोल्डन ब्राउन होने के बाद पूरियां तेल से निकाल लें । इसी तरह से सारी पूरियां तलकर तैयार कर लीजिए । सारी फुल्की तैयार होने के बाद अब पानीपुरी का पानी तैयार करेंगे । 

पानी पूरी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लीजिए अब उसमें जलजीरा मसाला लीजिए और पानी में घोल लीजिए, अब इसमें नींबू का रस भी डाल दीजिए अब नमक डाल कर अच्छे से मिला दिजीए । अब पुदीने, हरी मिर्च, हरे धनिये को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए, अब इसमें 1 लीटर पानी मिला लीजिए अब जलजीरे वाला पानी मिक्स कर लीजिए, अब इसमें पिसा हुआ जीरा भी मिक्स कर लीजिए और काला नमक भी डाल दीजिए अब सारी चीज़ों को मिला दिजीए । गोलगप्पे का पानी तैयार है । 

अब आलू को छिलकर मैश कर लीजिए, इसमें नमक, लाल मिर्च थोड़ी सी ओर हरे धनिये की चटनी डालकर मिक्स कर लीजिए । 

पानी पूरी बनकर तैयार है अब आप प्याज़ डालकर पानी पूरी खाने का लुफ्त उठाइये । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...