सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मजेदार पकौड़ा कढ़ी - Pakodha kadhi

 

पकोड़ा कड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

 

बेसन - डेढ़ कप 

खट्टा दही आप चाहे तो छाछ भी ले सकते है - 2 कप 

राई - आधी छोटी चम्मच

मीठी नीम - 10-12 पत्ते

तेल - 1 टेबल स्पून

हींग - 1-2 चुटकी 

जीरा - आधा छोटी चम्मच

मैथी के दाने -  आधा छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर -  आधा छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच 

नमक - आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार

हरी मिर्च -  बारीक कटी हुई

हरा धनियाँ - बारीक कटा हुआ

पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल



पकोड़ा कड़ी बनाने की विधि - 


पकोड़ा कड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हम पकोड़ी बनाएंगे, इसके लिए आप पहले बेसन को छान लीजिए । अब बेसन को किसी बर्तन में डाल दीजिए इसमें थोड़ा सा नमक और हल्दी मिला दिजीए जिससे थोड़ा कलर आ जायेगा । अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढा घोल तैयार कर लीजिए । घोल को अच्छे से फैंट ले ताकि इसमें गुठली ना पड़े । अब इसमें से थोड़ा घोल अलग रख लीजिए कड़ी बनाने के लिए बाकी घोल की हम पकौड़ियां बनाएँगे । 


अब एक कड़ाही में तेल गरम होने रख दीजिये, जब तेल गरम हो जाये तो इसमें मीडियम आकार की पकौड़ियां बनाइये, घोल को चंम्मच से ही डाल दीजिए । अब पकौड़ियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये । जब पकौड़ियां पक जाए तो इन्हें कडाही से किसी प्लेट में निकाल लें । इसी तरह सारे घोल की पकौड़ियां तैयार कर लें ।  


अब हम कड़ी बनाएंगे । इसके लिए आप दही को अच्छे से फैंट लीजिए, अब इसमें जो बेसन का घोल रखा था उसको अच्छे से मिक्स कर दीजिए । अब इसमें लगभग 1- 1.5 लीटर पानी मिला दिजीए।  अब कड़ाही का सारा तेल निकाल लीजिए, बस उसमें 2 टेबल स्पून तेल कड़ी बनाने के लिए छोड़ दे, बाकी एक्स्ट्रा तेल निकाल दें । अब तेल को गरम कर लीजिए । तेल गरम हो जाने के बाद इसमें राई डाल दीजिए जब राई तड़कने लगे तो इसमें मीठी नीम के पत्ते डाल दीजिए । अब तेल में हींग, मेथी, जीरा डाल दीजिए और भून लीजिए । जब जीरा भूनने लगे तब इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स कर दें । अब इसमें दही का बेसन वाला घोल डाल दें । अब इसे लगातार चलाते रहिये, जब तक घोल गाढ़ा नहीं हो जाता तब तक इसे चलाते रहिये । जब कड़ी में उबाल आ जाये तब इसमें पकौड़ियां डाल दीजिए अब इसमें फिर से उबाल आने दिजीए और नमक डाल दीजिए।  कड़ी को इसी तरह लगातार चलाते रहिये । अब धीमी आंच पर कड़ी को 10-15 मिनट तक उबलने दीजिये । अब गैस बंद कर दीजिए । पकोड़ा कढ़ी बनकर तैयार है । हरा धनिया डालकर सर्व कीजिए ।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...