सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चटपटी-कुरकुरी बेसन मसाला मठरी - Mathari

indian recipes

 

बेसन मसाले की स्टफ्ड मठरी।मैदा की मठरी में बेसन के साथ-साथ स्पाइसी मसालो का स्वाद कुछ अलग ही होता है। ये मठरी बनाने में बहुत ही आसान और टेस्टी है।


आवश्यक सामग्री


मैदा- 1 कप 

बेसन - 1 कप (100 गाम) छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - आधी छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर -  आधी छोटी चम्मच

अजवाइन - 1 छोटी चम्मच

हींग - आधी चुटकी 

नमक - ¾ छोटी चम्मच 

कसूरी मेथी - 1 बड़ी चम्मच

रिफाइंड तेल - 2 बड़ी चम्मच

तेल - तलने के लिए 


बनाने की विधि


बेसन मसाला मठरी बनाने के लिए 1 कप मैदा में ⅓  छोटी चम्मच नमक, आधी छोटी चम्मच अजवाइन, 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए । अब मैदा की लोई  को 20 मिनट ढ़क कर रख दीजिए और बेसन का आटा तैयार कर लीजिए। 


अब एक बर्तन में 1 कप बेसन ले कर उसमें ⅓ छोटा चम्मच नमक, आधी छोटी चम्मच अजवाइन, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी और 1 बड़ी चम्मच तेल , आधी  चुटकी हींग डाल कर सभी चीजों को मिला लीजिए। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लीजिए और इसे भी 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए। 




20 मिनट बाद मैदा को मसल- मसल का चिकना  कर लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ो कर के रख दीजिए। अब बेसन के आटे को ले लीजिए हाथ पर हल्का-सा तेल लगा कर इसे भी चिकना कर के इसे भी छोटे-छोटे टुकड़ो में बांट दीजिए।


मठरी बनाने के लिए 


मठरी बनाने के लिए अब एक मैदा के आटे का टुकड़ा ले कर उसे गोल कर के चपटा कर लीजिए और उसे 7-8 इंच की व्यास में बेल लीजिए। इसी तरीके से बेसन के आटे की लोई ले कर गोल करके 7-8 इंच के व्यास में इसे भी बेल लीजिए। अब मैदा की पूरी ले कर उसके ऊपर बेसन की पूरी रख दीजिए और हल्का-हल्का बेल लीजिए। 


मैदा-बेसन की पूरी को एक साथ बेल लेने के बाद उसे रोल कर लीजिए। रोल के आखरी सिरे पर हल्का सा पानी लगा कर उसे चिपका दीजिए। इसी तरीके से सारे आटे के रोल बना लीजिए। अब रोल को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट दीजिए। अब रोल के एक-एक टुकड़े को ले कर उसे हाथ से दबा कर हल्का-हल्का बेल लीजिए। इसी तरीके से सारी मठरियां बेल कर तैयार कर लीजिए। 


मठरी तलने के लिए


अब एक बर्तन में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें छोटा-सा आटे का डो डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। डो के डालने पर तेल में बबल आने लगे इसका मतलब है तेल हल्का गर्म हो गया है। हमे मठरियां तलने के लिए कम गर्म तेल ही चाहिए। अब आंच को मीडियम कर के मठरियां तेल में डाल कर 3-4 मिनट तक तल लीजिए। 4 मिनट बाद मठरियां सिक कर तेल के ऊपर आ जाएगी। मठरियों के ऊपर आ जाने पर उन्हें पलट कर दूसरी ओर भी तल लीजिए। मठरियाें को चारो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। 


मठरी के गोल्डन ब्राउन होने पर मठरी को तेल में से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारी मठरियां तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार की मठरी तलने में 10 से 12 मिनट लग जाते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है ।