सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेस्ट कुकिंग टिप्स - best cooking tips

 

टिप्स 1  - पराठों को टेस्‍टी बनाने के लिए आटे में उबला आलू कद्दूकस करके मिला लें।


टिप्स 2 - पराठें अगर ऑयल या घी के जगह बटर में सेकें जायें तो अधिक टेस्‍ट बनते हैं।


टिप्स 3 - ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप सत्तू मिला लें। इससे ग्रेवी तो गाढ़ी होगी साथ ही टेस्‍टी भी हो जाएगी। 


टिप्स 3 - पकौड़े बनाते समय अगर उसके धोल में एक-चुटकी अरारोट और थोडा गर्म ऑयल मिला दिया जाये तो पकौडें अधिक कुरकुरे और टेस्‍टी बनते हैं।


टिप्स 4 - पकौडें सर्व करते समय इन पर चाट मसाला छिडकें, इससे से अधिक टेस्‍टी लगते हैं।


टिप्स 5 - भिंडी की सब्जी बनाते समय नमक सब्जी पकने के बाद डालें, सब्जी पानी नही छोड़ेगी । 


टिप्स 6 - नूडल्‍स उबालते समय उबलते हुए पानी में थोड़ा सा नमक और तेल डालें और निकालने के बाद उन्‍हें ठंडे पानी से धोएं। नूडल्‍स आपस में चिपकेगें नहीं।


टिप्स 7 - रायते में हींग-जीरा भूनकर डालने की बजाय अगर हींग-जीरे का तडका लगायें तो रायता ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट बनता है।


टिप्स 8 - राजमा या उड़द की दाल बनाने के लिए पानी में उबालते समय नमक नहीं डाले , जल्दी पकेगी। नमक दाल गलने के बाद डालें।


टिप्स 9 - पूरियां खस्ता बनाने के लिए आटा लगते समय उसमें एक चम्मच सूजी या चावल का आटा मिला दें। इससे पूरिया खस्ता बनेंगी।


टिप्स 10 - आटे में एक छोटी चम्मच चीनी डालकर आटा लगाने से पूरियां फूली फूली बनती है।


टिप्स 11 - पनीर अगर टाइट हो तो उसे चुटकी भर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रख दें। पनीर नर्म हो जायेगा।


टिप्स 12 - चावल पकाते समय पानी के साथ नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले-खिले, सफेद व टेस्‍टी बनते हैं।


टिप्स 13 - प्याज को फ्राई करते समय हल्की सी चीनी डालने से प्याज जल्दी ब्राउन हो जायेंगे।


टिप्स 14 - एक कप नारियल पानी में दो ब्रेड और एक चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। इसे इडली के घोल में मिलाने से खमीर अच्छा उठता है।


टिप्स 15 - दही जमाने के लिए जामन नहीं है, तो गुनगुने दूध में एक हरी मिर्च डालकर रखने से भी दही तैयार हो जाता है।



टिप्स 16 - दाल के चिल्ले बनाते समय घोल में दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिला दें। चिल्ले खस्ते और क्रिस्पी बनेंगे।


टिप्स 17 - इडली डोसे का मिक्स खट्टा हो गया हो तो इसमें नारियल का दूध मिला लें। खट्टापन निकल जायेगा!


टिप्स 18 - पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी से आटा लगाने से तन्दूरी चपाती नर्म बनती है।

तो देर किस बात की आज से ही इन टिप्‍स को अपनी कुकिंग में शामिल करें और टेस्‍टी खाना बनाएं।  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कढ़ाही में बनाये नर्म मुलायम पाव - Sponji Pav

  पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री मैदा - डेढ़ कप (लगभग 200 ग्राम ) इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट - डेढ़ छोटी चम्मच चीनी - डेढ़ छोटी चम्मच दूध - 3/4 कप (160 मि.ली ) नमक - 1/3 छोटी चम्मच तेल - डेढ़ छोटी चम्मच पाव बनाने की विधि पाव बनाने के लिए एक प्याले में मैदा लीजिये। अब एक छोटी कटोरी में इंस्टेंट एक्टिव यीस्ट लेकर उसमें चीनी और हल्का गरम दूध मिलाकर 6-7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। मैदे में नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें फूली हुई यीस्ट और गरम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। अब मैदे में तेल डालकर 8-10 मिनट तक मल- मल कर नर्म और मुलायम आटा गूंथ लीजिए। अगर आटा ड्राई लगे तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं। आटे को अच्छी तरह से गूंथकर एकदम मुलायम कर लीजिए। अब उसके ऊपर तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह पर रख दीजिये। एक घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये। अब मैदे को दो बराबर हिस्सों में काटकर दोबारा उसे तीन-तीन के बराबर हिस्सों में बाँट लीजिए। पाव बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए। थोड़ा सा तेल चारों ओर अच्छे से लगाकर कंटेनर को ग्रीस कर लीजिए। आटे की एक लोई लेक...

लौकी की स्वादिष्ट बर्फी - Lauki barfi

  लौकी की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री -  लौकी - 1 किलो  कंडेन्स मिल्क  -  400 ग्राम बादाम फ्लेक्स - 1/4 कप घी - 2-3 टेबल स्पून दूध - आधा कप इलायची - 6 ( पाउडर बनाकर )  पिस्ते - 6-7 (बारीक कटे हुए)   लौकी की बर्फी बनाने की विधि -  लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो कर छिल लीजिए । और छोटे टुकडो में काट लीजिये । अब लौकी के सारे बीज और गुदा  निकाल दीजिये । अब लौकी के टुकडो को एक बार फिर से धो लीजिए । धुली हुई लोकी को कद्दूकस कर लीजिये । कद्दूकस करने के बाद लौकी को एक प्याले में निकाल लीजिए ।  कद्दूकस की हुई लौकी का सारा रस निकाल लीजिए।  इसके लिए लौकी को एक छलनी में डाल दीजिए और इसका सारा रस निकाल दीजिये । अब लौकी को पका लीजिये, लौकी को पकाने के लिए इसे एक कड़ाही में डाल दीजिए, साथ ही इसमे आधा कप दूध डाल दीजिए।  अब लौकी को ढक कर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें । लौकी को बीच-बीच में चलाते रहिये । 5 मिनट बाद चेक करें कि लौकी पकी या नहीं । अगर लौकी कच्ची हो तो 3-4 मिनट तक फिर से ढक कर पकाये ।  अब लौकी ...

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है ।