सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

घर पर पनीर कैसे बनाये - Paneer at home

  पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  दूध - 2 लीटर नींबू - 1-2 मलमल का कपड़ा  पनीर बनाने की विधि -  पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध डालकर इसे गैस पर गरम होने रख दीजिए, जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दीजिए । अब दूध को हल्का ठंडा होने दीजिए । जब तक नींबू का रस निकाल लीजिए।   दूध में नींबू का रस डाल दीजिए और इसे लगातार चलाते रहिए । दूध फटने लगेगा । इसे इसी तरह लगातार चलाते रहिये । जब दूध पूरा फट जाए पूरा छेना हो जाये तब चलाना बंद कर दें । अब फटे हुए दुध को मलमल के कपड़े में डालिये और इसका सारा पानी अलग कर लीजिए । अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालिये ताकि इसमें  निंम्बू का स्वाद नहीं आए ।  अब मलमल के कपड़े से सारा पानी अलग कर दीजिए।  थोड़ा निचोड़ दिजीए इसका सारा पानी अलग हो जाएगा । अब कपड़े को 20 मिनट के लिए रख दीजिए इसका बचा हुआ सारा पानी अलग हो जाएगा ।  20 मिनट बाद कपड़े को किसी भारी चीज़ से 40-45 मिनट तक दबा कर रख दीजिए । फिर इसके मनचाहे आकार में पीस काट लीजिए ।  पनीर बनकर तैयार है । 

पापड़ की चटपटी सब्जी - Papad ki Sabji

  पापड़ की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  पापड़ - 2-3 टमाटर - 3  हरी मिर्च - बारीक  प्याज़ - 1 बड़ा  अदरक - कद्दूकस किया हुआ  जीरा - आधी छोटी चम्मच  राई - आधी छोटी चम्मच से थोड़ी कम  लाल मिर्च पाउडर - आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - आधी छोटी चम्मच धनिया पाउडर - आधी छोटी चम्मच गरम मसाला - आधी छोटी चम्मच  क़सूरी मैथी - आधी छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार तेल पापड़ की सब्जी बनाने की विधि -  पापड़ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए, तेल गरम होने के बाद अब उसमें पापड़ तल लीजिए, पापड़ तलकर एक प्लेट में निकाल लीजिए ।  अब टमाटर को बारीक काट कर मिक्सर में बारीक पीस लीजिए, अब प्याज़ को भी मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिए । अब एक कड़ाही में सब्जी बनाने के लिए तेल रखिये, तेल गरम हो जाए तो इसमे राई डालकर तड़का लीजिए, अब जीरा डालिये जीरा थोड़ा भूनिये, अब इसमें क़सूरी मैथी भी डाल दीजिए । अब तेल में प्याज का पेस्ट डाल दीजिए । अब प्याज़ को पकने दिजीए, गोल्डन ब्रॉउन होने तक पकने दिजीए । अब हल्दी पाउडर डालिये, अब लाल मिर्च पाउडर, गरम ...

लॉकडाउन में बनाइये क्रिस्पी वेज पकोड़ा - veg pakora

  मिक्स्ड वेज पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - सूजी - 50 ग्राम  शिमला मिर्च - आधा कप (बारीक कटी हुई) पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई) फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई) रिफाइंड ऑयल दही लाल मिर्च - स्वादनुसार हल्दी पाउडर - 1 चम्मच  काली मिर्च पाउडर - आधी छोटी चम्मच जीरा - 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च - बारीक कटी हुई धनिया की हरी पत्ती नमक - स्वादनुसार वेज पकौड़े बनाने की विधि -  वेज पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लीजिए, अब इसमें सूजी डालिये, अब हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा, लाल मिर्च, नमक, धनिया, हरी मिर्च, डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए । अब इसमें दही डालकर अच्छे से फैंट लीजिए । अब सारी सब्जियां, शिमला मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए, अब इसमें थोड़ा थोड़ा सा पानी डालिये और पकोड़े की कंसिस्टेंसी जैसा बना लीजिए ।  अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए, जब तेल गरम हो जाये तो इसमें  थोड़ा थोड़ा मिश्रण डालकर पकौड़े तैयार कर लीजिए , पकोड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तो इन्हें बाहर निकाल लीजिए, इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिए ।  स्वादिष्ट वे...

बेस्ट कुकिंग टिप्स - best cooking tips

  टिप्स 1  - पराठों को टेस्‍टी बनाने के लिए आटे में उबला आलू कद्दूकस करके मिला लें। टिप्स 2 - पराठें अगर ऑयल या घी के जगह बटर में सेकें जायें तो अधिक टेस्‍ट बनते हैं। टिप्स 3 - ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप सत्तू मिला लें। इससे ग्रेवी तो गाढ़ी होगी साथ ही टेस्‍टी भी हो जाएगी।  टिप्स 3 - पकौड़े बनाते समय अगर उसके धोल में एक-चुटकी अरारोट और थोडा गर्म ऑयल मिला दिया जाये तो पकौडें अधिक कुरकुरे और टेस्‍टी बनते हैं। टिप्स 4 - पकौडें सर्व करते समय इन पर चाट मसाला छिडकें, इससे से अधिक टेस्‍टी लगते हैं। टिप्स 5 - भिंडी की सब्जी बनाते समय नमक सब्जी पकने के बाद डालें, सब्जी पानी नही छोड़ेगी ।  टिप्स 6 - नूडल्‍स उबालते समय उबलते हुए पानी में थोड़ा सा नमक और तेल डालें और निकालने के बाद उन्‍हें ठंडे पानी से धोएं। नूडल्‍स आपस में चिपकेगें नहीं। टिप्स 7 - रायते में हींग-जीरा भूनकर डालने की बजाय अगर हींग-जीरे का तडका लगायें तो रायता ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट बनता है। टिप्स 8 - राजमा या उड़द की दाल बनाने के लिए पानी में उबालते समय नमक नहीं डाले , जल्दी पकेगी। नमक दाल गलने के बाद डालें। टिप्स...

किचन की कुछ आसान टिप्स - easy kitchen tips

  खाना बनाना भी किसी आर्ट की तरह ही होता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो परफेक्शन पाया जा सकता है । अगर आप कुकिंग के मामले में थोड़ी मदद चाहती है तो आज की कुछ टिप्स आपके लिए ।  1. दूध का छेना बनाने के बाद  उससे निकला पानी फेंके नहीं। उसका इस्तेमाल रोटी या परांठे का आटा गूंधने के लिए करें। रोटी-पराठे ज़्यादा टेस्टी और मुलायम बनेंगे। 2. पकौड़ों के लिए बैटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला दें, पकौड़े ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 3. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करेंगे। वो टूटेंगे भी नहीं और स्वादिष्ट भी बनेंगे। 4. कोई भी मीठी डिश बनाते वक्त उसमें एक चुटकी नमक डालें, इससे स्वाद और ज़्यादा उभर कर आएगा। 5. चावल बनाते वक्त इसके पानी में 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें, इससे चावल खिले-खिले और बिल्कुल सफेद बनेंगे। 6. किसी भी ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ भूनते वक्त उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी कैरमलाइज़ होकर ग्रेवी को अच्छा कलर देगी और स्वाद भी। 7. पूड़ियों को बेलकर, तलने स...

मजेदार पकौड़ा कढ़ी - Pakodha kadhi

  पकोड़ा कड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -   बेसन - डेढ़ कप  खट्टा दही आप चाहे तो छाछ भी ले सकते है - 2 कप  राई - आधी छोटी चम्मच मीठी नीम - 10-12 पत्ते तेल - 1 टेबल स्पून हींग - 1-2 चुटकी  जीरा - आधा छोटी चम्मच मैथी के दाने -  आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर -  आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच  नमक - आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार हरी मिर्च -  बारीक कटी हुई हरा धनियाँ - बारीक कटा हुआ पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल पकोड़ा कड़ी बनाने की विधि -  पकोड़ा कड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हम पकोड़ी बनाएंगे, इसके लिए आप पहले बेसन को छान लीजिए । अब बेसन को किसी बर्तन में डाल दीजिए इसमें थोड़ा सा नमक और हल्दी मिला दिजीए जिससे थोड़ा कलर आ जायेगा । अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढा घोल तैयार कर लीजिए । घोल को अच्छे से फैंट ले ताकि इसमें गुठली ना पड़े । अब इसमें से थोड़ा घोल अलग रख लीजिए कड़ी बनाने के लिए बाकी घोल की हम पकौड़ियां बनाएँगे ।  अब एक कड़ाही में तेल गरम होने रख दीजिये, जब तेल गरम हो जाये तो इसमें मीडियम आकार की पकौड़ियां बनाइये, घोल को चंम्...

स्वादिष्ट मसाला छाछ - Masala chach

  मसाला छाछ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -  ताजा दही - 1 कप हरा धनिया - 2 टेबल स्पून पुदीने के पत्ते - 2 टेबल स्पून काला नमक - ¾ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर - आधी छोटी चम्मच हरी मिर्च - बारीक कटी हुई  काली मिर्च - दरदरी कुटी हुई  मसाला छाछ बनाने की विधि -  मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले हरा धनिया, काली मिर्च, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च बीज निकालकर, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा दही सारी चीज़ों को मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए ।  अब बचा हुआ सारा दही इस मिश्रण में डाल दिजीए ओर अच्छे से फेंटिए । इसके बाद इसमे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और मिक्सर जार में अच्छे से ब्लेंड कीजिए । अब मसाला छाछ बनकर तैयार है ।  इसको ग्लास में डालिये और ऊपर से भुने हुए जीरे की गार्निश कर दिजीए ।